![धनबाद के जमीन कारोबारी लाला हत्याकांड में बोकारो से 3 आरोपी 10 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/05/2-29.jpg)
कतरास की बेटी कोमल के मृत्युरोपी आरोपी पति व सास कों धनसार पुलिस ने किया गिरफ्तार
वरिय अधिकारियों से वार्ता कर-आरोपियों पर कानून संमत की जाऐगी कार्यवाई: जयराम प्रसाद
धनबाद: कतरास की बेटी कोमल पटेल जिसने ससुराल से दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित होने के बाद,तंग आकर सोशल मीडिया में वीडियो डालकर 19 मई कों फांसी लगा अपनी जान दे दी थी। बतातें चलें की घटना के दिन से ही आरोपी पति अलोक कुमार उम्र 28 वर्ष और उसकी मां मंजू देवी उम्र 60 वर्ष, पता-महावीर नगर,थाना-धनसार,जि.धनबाद फरार चल रहें थें।
जिनपर धनसार थाना में कांड संख्या 86/2021,धारा 304-B/34 भा.द.वि के तहत 20 मई 2021 कों मामला दर्ज हुआ हैं।
मामला दर्ज होने के बाद से ही धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए,उन्हें पकड़ने का पुरा प्रयास कर रहें थे।
आरोपी मां और बेटे का सही लोकेशन मिलतें ही धनसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां और बेटे दोंनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के मामलें पर थाना प्रभारी ने कहा की वरिय अधिकारियों से वार्ता कर कानून संमत कार्यवाई की जाऐगी,दोषी बख्शें नहीं जाऐंगें।
कोमल पटेल के केस में उनके माता-पिता ने धनसार इंस्पेक्टर जयराम प्रसाद से मिलकर अपना बयान दर्ज करवाया था और आरोपियों कों गिरफ्तार करनें का आग्रह भी किया था।
अब कोमल के परिजनों कों थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। धनसार पुलिस ने भी विधीसमंत कार्यवाई करतें हुऐ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। अब पुलिस द्वारा मां और बेटे दोनो को जेल भेजने की कार्यवाई होगी।