नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडरांची

रांची में अफीम की खेती:पिठोरिया में पुलिस ने चलाया अभियान

रांची:अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार रांची पुलिस अभियान चलाकर अफीम की खेती नष्ट कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को पिठौरिया थाना अंतर्गत कतरिया बेड़ा में लगे लगभग 6 एकड़ में अफीम की खेती को पिठौरिया पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर नष्ट किया गया। मौके पर थाना प्रभारी रविशंकर ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर लगातार अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है। इसी कड़ी में हम लोगों को सूचना मिला कि पिठौरिया थाना अंतर्गत कतरिया बेड़ा में अफीम की खेती लहलहा रही है, सूचना मिलने पर एक टीम का गठन कर अफीम की खेती पर पहुंचकर उसे नष्ट किया गया। आगे भी सूचना मिलने पर अभियान चलाकर लगातार अफीम की खेती को नष्ट किया जाएगा। अभियान में इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह, थाना प्रभारी रवि शंकर, दरोगा अखिलेश ठाकुर, पारस मणि, विनय राम, श्रवण कुमार, संतोष महतो सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button