नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रांची में जमीन दलालों की थाने में नो एंट्री, पुलिस का ‘स्पेशल प्लान’ तैयार

महिलाओं की सुरक्षा के लिए रांची पुलिस के प्लान

रांची:राजधानी रांची के नामकुम थाना समेत अन्य थानों में भू-माफिया और जमीन दलालों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। वहीं राजधानी रांची में पर्व-त्योहार में अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के लिए 30 पीसीआर और 22 बाइक दस्ता को तैयार है। पीसीआर और बाइक दस्ता को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड की राजधानी रांची में जमीन विवाद को लेकर हाल के दिनों में कई बड़ी घटनाएं हुई है। अब रांची पुलिस ने भू-माफिया और जमीन दलालों से निपटने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। इसके तहत रांची के नामकुम थाना सहित अन्य थानों में भू-माफिया और जमीन दलों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर नामकुम थाना के गेट पर एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है- जमीन दलाल और भू-माफियाओं का थाना परिसर में प्रवेश निषेध है। इसके अलावा भी कई अन्य थानों में भी ऐसा ही पोस्टर लगाया गया है। इस सिलसिले में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की थी। बैठक एसएसपी ने यह साफ निर्देश दिया था कि किसी भी क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारियों के थाना प्रभारी से संपर्क में रहने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

पर्व-त्योहार में सुरक्षा पर विशेष ध्यान
दूसरी तरफ पर्व त्योहार में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर राजधानी रांची में पुलिस महकमा बार फिर से एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। पर्व त्यौहार के मौके पर ऐसा देखा जाता है कि शहर में छोटी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधी सक्रिय हो जाते हैं। खरीदारी कर रहे लोगों को छिनतई गिरोह भी कई बार अपना शिकार बना लेते हैं या फिर बाहर घूमने गए लोगों के घरों में भी अपराधी गिरोह चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। संभावित इन सभी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रांची में पुलिस प्रशासन में अभी से ही तैयार या शुरू कर दी है।

सिटी एसपी ने इमरजेंसी बैठक में दिए सख्त निर्देश
इस सिलसिले रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ क्राइम कंट्रोल मीटिंग की। इस दौरान राजधानी रांची और रांचीवासियो की 24 घंटे सुरक्षा हो इस पर जोर दिया गया। रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शहर के तमाम पीसीआर और बाइक दस्ता के पुलिस कर्मियों के साथ आपातकालीन बैठक की और उन्हें सख्त दिशा निर्देश दिए।

सुबह और शाम में विशेष सतर्कता का निर्देश
शहर की सुरक्षा व्यवस्था 22 थानो के जरिए पुख्ता की जाती है तो वहीं सड़कों पर सुरक्षा का माहौल बना रहे। इसे लेकर 30 पीसीआर और 22 बाइक दस्ता की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा बढ़ जाती। हालांकि अपराधियों की ओर से घटना को अंजाम देने का कोई खास वक्त नहीं होता लेकिन सुबह और शाम के वक्त घटनाएं ज्यादा होती है और इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़खानी और चिंता की घटनाएं भी कई बार दर्ज की गई है । इसे लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button