नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 को लेकर पोस्टर लांच

रांची: झारखंड का सर्वोच्च प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार 2023 को लेकर उम्मीद फाउंडेशन ने पोस्टर लांच किया। आगामी 3 जनवरी 2024 को झारखंड का प्रतिष्ठित और सर्वोच्च जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर रविवार को मोहराबादी मैदान स्थित ट्राइका रेस्टुरेंट में पोस्टर का विमोचन किया गया। झारखंड चैंबर के अध्यक्ष किशोर मंत्री, फिल्म निर्देशक नंदलाल नायक, किशोरी राणा, अंतू तिर्की, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, जनक नायक, संगीता तिर्की, राम अवतार केरकेट्टा, गोपाल पांडे, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, उम्मीद फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव आदि की उपस्थिति में पोस्टर का अनावरण किया गया। अतिथियों ने पुरस्कार समारोह की सराहना करते हुए कहा कि यह पुरस्कार राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता का सम्मान करेगा। साथ ही शून्य से शिखर तक का सफ़र तय कर गांव से निकलकर, गांव राज्य देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों का उचित सम्मान है। पुरस्कार समारोह के माध्यम से राज्य के साढ़े तीन करोड़ लोगों तक जयपाल सिंह मुंडा के जीवनगाथा को पहुंचाने का प्रयास है। संस्थापक अध्यक्ष रितेश उरांव ने बताया कि इस बार छह कैटेगरी में खेल के क्षेत्र में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, कोचों और खेल को प्रोत्साहित करने वाले संस्थानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न, जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार, गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य पुरस्कार, भगवान बिरसा मुंडा साहसिक पुरस्कार और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है। उम्मीद फाउंडेशन के महासचिव निरंजन भारती ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की जीवन गाथा के बारे में राज्य के साढ़े तीन करोड़ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास है। वहीं प्रदीप मिर्धा ने बताया की खिलाड़ी अपने मेहनत संघर्ष से राज्य देश का नाम तो रौशन करते हैं किंतु उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता है जो मिलना चाहिए। इस अवसर पर सोनू खलको, मुकेश उरांव, विशाल टोप्पो, सर्वेश मिश्रा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button