नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

निजी कंपनी करेगी सिटी बस का संचालन,निगम ने निकाला टेंडर

रांची:नगर निगम एक बार फिर सिटी बसों की जिम्मेवारी निजी हाथों में सौंप रहा है। निजी कंपनी ही बसों का संचालन और रख-रखाव करेगी। निगम ने टेंडर निकाल दिया है। प्री-बीड मीटिंग निगम के परिवहन कोषांग में 17 फरवरी को होगी। 22 तक टेंडर जमा होगा और 23 फरवरी को खोला जाएगा। निगम के अनुसार टेंडर लेने वाले को निगम की शर्तों पर ही बसों का परिचालन करना होगा।

फिलहाल पिछले दो सालों से नगर निगम खुद ही सिटी बसों का परिचालन कर रहा है। इससे पहले सिटी बसें किशोर मंत्री चला रहे थे। वे निगम से प्रति स्टॉपेज दो रुपए किराया बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि डीजल के मूल्य में वृद्धि से बस चलाना मुश्किल हो गया है। पर निगम ने किराया बढ़ाने से इंकार कर दिया।

रांची नगर निगम के पास वर्तमान में चालू हालत में 51 बसें हैं। मगर इनमें से 20-25 बसों का ही परिचालन हो रहा है। ड्राइवरों की कमी के कारण अन्य बसें की बकरी बाजार स्टोर में खड़ी हैं। बसों का परिचालन भी सिर्फ दो रूट पर ही हो रहा है। पहला रूट रातू रोड, कचहरी वाया कांटाटोली, ओवरब्रिज होते हुए धुर्वा गोलचक्कर और दूसरा रूट कचहरी वाया मेन रोड होते हुए राजेंद्र चौक तक है। सभी बसों का परिचालन नहीं होने से अन्य रूट पर वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा है। यही वजह है कि फिर से सिटी बसों का परिचालन निजी हाथों में सौंपने की तैयारी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button