नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

22 मई को रांची के हाई टेंशन मैदान नामकुम में प्रियंका गांधी की चुनावी सभा

रांची:झारखंड में तीसरे और चौथे चरण में होने वाले गोड्डा और रांची लोकसभा चुनाव में चुनावी आमसभा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि दिनांक 22 मई दिन बुधवार को गोड्डा के मेला ग्राउंड में पूर्वाह्न 10:30 बजे एवं रांची के हाई टेंशन मैदान लोवाडीह नामकुम में अपराहन 1:00 बजे आम सभा का आयोजन किया गया है। इस जन सभा को प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर, झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी संबोधित करेंगी।
उन्होंने कहा कि उक्त दोनों जगह पर जनसभा को सफल बनाने हेतु सभी मंत्री, विधायक गण, लोकसभा कोऑर्डिनेटर, एआईसीसी सदस्य, संबंधित प्रत्याशी,प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी संबंधित जिला के प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला अध्यक्ष, अग्रणी संगठन मोर्चा एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है। कार्यक्रम की सफलता हेतु प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अध्यक्ष राजेश ठाकुर देवघर गोड्डा के कार्यकर्ताओं से मिलकर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे तथा इसी क्रम में आम चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रति मतदान करने हेतु जनता से संवाद स्थापित करेंगे। गोड्डा लोकसभा चुनाव की तैयारीयों की समीक्षा भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी तथा उन्हें बुथवार कांग्रेस की न्याय गारंटीयों को जनता तक पहुंचाने के लिए आवश्यक निर्देश देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button