नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

कुरैश समाज पूरे रांची को सजाएगा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्वागत किया जाएगा

रांची:झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में सुल्तान कॉलोनी कांटाटोली रांची में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर जमीयतुल कुरैश के पदाधिकारियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ज्ञात हो झारखंड में कुरैश समाज लगातार उत्पीड़न का शिकार हुआ है और पिछली सरकारों में कुरैश समाज की समस्याओं का निदान नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुरैश समाज की समस्याओं को संज्ञान मे लिया है और अल कुरैश स्कूल व मदरसा के संगे बुनियाद के कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से घोषणा किया कि बहुत जल्द ही कुरैशी समाज की समस्याओं का समाधान होगा। कुरैश समाज के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया की जिस दिन मुख्यमंत्री महोदय कारोबार को सुचारू रूप से चालू करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश पारित करेंगे, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश झारखंड की राजधानी रांची को सजा कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया जाएगा।
बैठक में कुरैश समाज की समस्याओं से समाज और सरकार को अवगत कराने के लिए हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलने वाले लोकप्रिय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक सह चेयरमैन झारखंड राज्य हज कमिटी इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप का भी आभार व्यक्त किया गया।
कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी को दो दिवसीय झारखंड दौरा के लिए अनुरोध किया जाएगा। इस दौरान झारखंड के कुरैश समाज के उत्थान पर पूर्ण रूप से चर्चा किया जाएगा। ज्ञात हो ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड में पहले कभी आयोजित नहीं की गई है, राष्ट्रीय अध्यक्ष से झारखंड में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने पर भी चर्चा की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से हाजी इकराम कुरैशी (हजारीबाग), फारुख कुरैशी (लोहरदगा), अकरम कुरैशी, कमाल कुरैशी(गोमो), मुख्तार कुरैशी (मांडू), अनवर कुरैशी, अनीस कुरैशी (लापुर), हाजी बाबू कुरैशी, जैनुल कुरैशी, हाजी मुजाहिद, ग्यासुद्दीन कुरैशी(जमशेदपुर), रियाजउद्दीन कुरैशी (चतरा), लियाकत कुरैशी, आलम, नसीम (मांडू), शहजाद कुरैशी, युनूस कुरैशी, फिरोज कुरैशी, गुलाम गौस कुरैशी, जावेद कुरैशी, खलील कुरैशी, तौफीक कुरैशी, मोहम्मद मोईन, मंसूर कुरैशी, शमसुद्दीन कुरैशी, नईम कुरैशी, मोईन कुरैशी, अल्ताफ कुरैशी गुलाम रब्बानी कुरेशी लियाकत कुरैशी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। यह जानकारी गुलाम जावेद कुरेशी, मीडिया प्रभारी, झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरेश ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button