नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल अपने 37वें स्थापना दिवस पर किया योग

रांची:रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल अपने 37वें स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत आज रांची मंडल के सभी पोस्टों,चौकियों व इकाइयों पर योग शिविर तथा मध्याह्न में मंडल सुरक्षा आयुक्त के द्वारा महिला सुरक्षा पर आधारित ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल के सभी अधिकारियों,जवानों व महिलाकर्मियों ने भाग लिया।जिसके अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल रांची, हटिया, बानो, लोहरदगा, सुईसा, मुरी, झालिदा, रामगढ़,गोविंदपुर रोड एवं आर.पी.एफ. लाइन में जवानों को चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए योग से संबंधित बारीकियों को बताया गया और योग द्वारा वर्तमान वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के लिए तरकीबें भी बताई गई।जबकि महिला सुरक्षा संबंधित ऑनलाइन सेमिनार के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री प्रशांत यादव ने कार्यस्थल पर महिलाकर्मियों की सुरक्षा, रेलवे यात्रा के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा तथा ट्रेनों में गश्ती के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष रूप से बल दिया और महिलाओं की सुरक्षा हेतु विशाखा गाईडलाइन का पालन करने और सभी बल सदस्यों को समान रूप से व्यवहार करते हुए महिलाओं,बच्चों,वृद्धों तथा दिव्यांगों को विशेष वरीयता देने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button