नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

अपने पूंजीपति मित्रों को सहयता पहुंचाने के लिए आंखें बंद कर बैठी है केन्द्र सरकार- रामेश्वर उरांव

रांची:कांग्रेस ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ़ राजभवन के सामने धरना दिया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिम बंगाल, असम और केरल समेत पांच राज्यों के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में दो-तीन महीने के लिए कमी आएगी। डॉ0 उरांव पेट्रोल-डीजल की कीमत औ महंगाई में वृद्धि के खिलाफ आज राजभवन के समक्ष पार्टी द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

सर्दियों में पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ जाने के कारण कीमत में बढ़ोत्तरी होती है

डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री के इस बयान में कोई सच्चाई नहीं है कि सर्दियों में पेट्रोल-डीजल की खपत बढ़ जाने के कारण कीमत में बढ़ोत्तरी होती है। उनका यह बयान आगामी दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने वाले विधानसभा के मद्देनजर ही आया है। जिस तरह से पूरे देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ जनाक्रोश का माहौल है और विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान नहीं उठाना पड़े, इसलिए केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए यह बयान दिया है। चुनाव के बाद फिर से कीमत में बढ़ोत्तरी होगी।

डॉ0 उरांव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत को नियंत्रित करना केंद्र सरकार की जिम्मेवारी है, लेकिन जनविरोधी सरकार अभी अपने पूंजीपति मित्रों को सहयता पहुंचाने के लिए आंखें बंद कर बैठी है, जबकि हकीकत यह है कि गरीब से गरीब लोग पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का उपयोग करते है। कांग्रेस शासनकाल में लोगों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही महंगाई पर काबू पाने के लिए इंतजाम किया जाता था, लेकिन नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों और मजदूरों तथा जनमानस के विरूद्ध लगातार फैसले ले रही है। इसके खिलाफ पूरे राज्य में पार्टी की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है।
वित्तमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत से पूरे देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित होती है।इसकी कीमत बढ़ने से अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमत में भी इजाफा होता है। वहीं डीजल का उपयोग किसान भी करते है, यदि इसी तरह से लगातार कीमत बढ़ती जाए, तो कृषि उत्पादन का लागत बढ़ जाएगी और अनाज की कीमत में भी बढ़ जाएगी।

राज भवन पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया

ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा के नेतृत्व में आज राज भवन पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ,धरना प्रदर्शन के उपरान्त सुरेश बैठा के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति को माननीय उपायुक्त रांची के द्वारा ज्ञापन भी भेजा गया है जिसमें पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें कम करने का अनुरोध किया गया है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के मूल्य में बढ़ोत्तरी के खिलाफ पूरे राज्य में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है और आज इसी क्रम में राज्य के सभी जिलों में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रांची में ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेश बैठा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू,रवीन्द्र सिंह ने भी धरना को संबोधित किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सुरेश बैठा ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन मदन महतो ने किया।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनादि ब्रहम, विनय सिन्हा दीपू, अमूल्य नीरज खलखो, जगदीश साहु, सलीम खान, निरंजन पासवान, गुंजन सिंह, नेली नाथन, अमिताभ रंजन, जितेन्द्र त्रिवेदी, गुलजार अहमद, मदन महतो, मेरी तिर्की, बेलस तिर्की, सतीश पाॅल मुंजनी, बिनोद मुंडा, संजर खान, शिव उरांव, राजेश सिंह मिन्टू, बलराम साहु, तुलसी, खलील अंसारी, अमरेन्द्र सिंह, अनिल मिश्रा, समीम अख्तर आजाद, अजय साहु, रेशिम पिंगुवा, राम किशोर भगत एैनुल हक अंसारी, सदन साहु, शहिद अंसारी, अशोक मिश्रा, अर्चना मिश्रा, अख्तर अली, रामेश्वर यादव, मेहुल प्रसाद, प्रिंस बट्ट, निरंजन पासवान, गौरी शंकर, सुषमा हेम्ब्रम, मौसमी मिंज, उमर खान, अशोक महतो आदि सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button