नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड के चूहे भी हो गए नशेड़ी,थाने में रखे 10 किलो भांग व नौ किलो गांजा फूंक डाला

पुलिस ने कोर्ट में बताई सच्चाई तो कोर्ट में मौजूद लोग भी हैरान हो गए

न्यूजरूम टीम:झारखंड में इंसानों के साथ साथ यहां के चूहे भी भांग और गांजा के शौकीन हो गए हैं. धनबाद जिले के एक थाने में रखे 10 किलोग्राम भांग और 9 किलोग्राम गांजा को पुलिस कोर्ट में पेश नहीं कर पाई. कोर्ट को पुलिस ने बताया कि जब्त करके मालखाने में रखे 10 किलो भांग और 9 किलो गांजे को चूहों ने नष्ट कर दिया.
अदालत द्वारा राजगंज थाने के प्रभारी अधिकारी को छह साल पहले जब्त किए गए भांग और गांजा को पेश करने का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने शनिवार को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को एक रिपोर्ट सौंपी।

जानिए सौंपी गई रिपोर्ट में क्या है

अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चूहों ने थाने के मालखाने में रखे मादक पदार्थों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाने में मामला दर्ज किया गया था। राजगंज पुलिस ने 14 दिसंबर 2018 को 10 किलो भांग और नौ किलो गांजा जब्त करने के साथ शंभू प्रसाद अग्रवाल और उसके बेटे को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले के जांच अधिकारी जयप्रकाश प्रसाद को जब्त भांग और गांजा को छह अप्रैल को अदालत में पेश करने का आदेश दिया था

चूहों ने गांजा-भांग नष्ट किया

मामले में बचाव पक्ष के वकील अभय भट्ट ने बताया कि प्रसाद शनिवार को राजगंज पुलिस थाना प्रभारी के आवेदन के साथ अदालत में पेश हुए, जिसमें कहा गया कि चूहों ने सभी जब्त सामग्री को नष्ट कर दिया। भट्ट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि उनके मुवक्किल को झूठे मामलों में फंसाया गया, क्योंकि पुलिस जब्त की गई सामग्री प्रदर्शित करने में सक्षम नहीं हो सकी। सबसे बड़ा सवाल ये है कि अनाज को कुतरने वाले चूहे अचानक गांजा और भांग पर आक्रमण कर बैठे। कुल मिलाकर पुलिस का चूहों पर गंभीर आरोप है। सारा माल मालखाने में पड़ा हुआ था। नियम के मुताबिक मालखाना पुलिस थाने के अंदर होता है। उसकी बकायदा देखरेख के लिए पुलिस वालों को प्रभार लेना पड़ता है। फिर चूहों ने ऐसा कैसे कर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button