नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

अप्रेल तक सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नहीं हुई तो जनांदोलन होगा: रविकांत

रांची : प्रेस क्लब रांची में रविवार को भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच की बैठक हुई जिसमें मंच के केंद्रीय कमिटी के पदाधिकारी‌, सदस्य तथा बारह जिले के जिलाध्यक्ष , जिला सचिव एवं प्रखंड कमिटी के अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव उपस्थित हुए जहां मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविकांत पासवान ने अपने संबोधित भाषण में कहा कि ” सरकार के दोरंगी निति के कारण आज झारखण्ड राज्य में सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) बिल्कुल चौपट हो गया है , सूचना आयोग में सूचना आयुक्तों की बहाली नहीं होने के कारण आयोग का कामकाज प्रभावित हैं और भ्रष्ट अधिकारी आम लोगों को समय पर सूचनाएं नही दे रहे है जिससे राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है l

” पासवान ने कहा कि ” यदि अप्रेल तक आयोग में सूचनायुक्तों की नियुक्ति नहीं होती है तो मंच आम जनता को लेकर राज्य में जनांदोलन करेगी l” वही सभा को संबोधित मंच के मुख्य संरक्षक केदारनाथ पाण्डेय, राज्य संरक्षक राजन शुक्ला, केंद्रीय महासचिव आनंद किशोर पंडा, केन्द्रीय उपाध्यक्ष ललन चन्द्रवंशी, केन्द्रीय संगठन मंत्री अश्विनी कुमार सिन्हा उर्फ सन्नी जी, केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण गोपाल वंशीधर, रांची जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह, लोहरदगा के संजय कुमार पाण्डेय एवं विनोद यादव, खूंटी के विनोद कुमार जयसवाल एवं प्रियंक भगत, सिमडेगा के कृष्णा बड़ाईक एवं श्रीकांत श्रीवास्तव, सरायकेला-खरसवां के प्रकाश महतो एवं रतन सिंह मुंडा, देवघर के दिनेश लाल, चतरा के रविकांत कुंवर एवं मुकेश कुमार, साहेबगंज के अमित कुमार चौधरी एवं अशोक कुमार सिंह, गोड्डा के पवन कुमार तुरी एवं थानेशवर पंडित, टंडवा प्रखंड अध्यक्ष बेबी देवी एवं मुनेश्वर गोंझू, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार कर, बोलबा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सहित कई लोगों ने किया एवं सभी ने एक स्वर में कहा कि राज्य में सूचनायुक्तों की नियुक्ति अविलंब हो l

तथा बैठक में संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चाएं करते हुए राज्य के अन्य छूटे हुए 12 जिले क्रमशः धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, दुमका, जामताड़ा, सिंहभूम, गढ़वा, गुमला, लातेहार व पलामू जिले में जल्द वहां पर जिला कमिटी, प्रखंड एवं पंचायत कमिटी बनाने पर विचार किया गया तथा मंच का सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया l इस कार्यक्रम में ललन शर्मा, सुमन सोरेन, रामभजन सिंह, विरेन्द्र प्रसाद, शंकर महतो सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे तथा कार्यक्रम में मंच से जूडे नये अधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर उन्हें आईं. कार्ड. , मनोनयन पत्र एवं बैग देकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा पूरे जोश – खरोस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button