नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

टीकाकरण कैंप लगवाने गए प्रोविजनल उप समाहर्ता पर रॉड से हमला

हमलावर बगल के दुकान चलाने वाले हमलावर मैकेनिक गिरफ्तार

सिमडेगा:सदर थाना क्षेत्र के नीचे बाजार इलाके में आज सुबह कोरोना जांच कैंप लगाने को लेकर हुए विवाद में ड्यूटी पर तैनात प्रोविजनल उप समाहर्ता किशोरी यादव पर एक व्यक्ति ने रॉड से हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में •ार्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इधर, घटना के आरोपी अनिल राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पेशे से वह मैकेनिक का काम करता है। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक जांच कैंप जहां लगाया जा रहा था। उसे लेकर एक दुकानदार ने आपत्ति जताई। उस व्यक्ति ने वहां लगाने से मना किया। ड्यूटी पर तैनात प्रोविजनल उप समाहर्ता किशोरी यादव ने उन्हें समझाया कि कैंप लोगों के लिए लगाया जा रहा है। वह •ाी मास्क पहनें और जांच कराएं। इस बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि व्यक्ति ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। एसडीओ महेंद्र कुमार ने बताया कि साप्ताहिक जांच के दौरान प्रोविजनल उप समाहर्ता ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान वे लोगों को मास्क पहनने एवं कोविड जांच के लिए कह रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उलझ गया और उसने पदाधिकारी पर हमला बोल दिया। जिससे वे गं•ाीर रूप से घायल हो गए। आज जिले के वि•िान्न चौक चौराहों पर कोरोना जांच कैंप लगाया गया था। शहर के नीचे बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप जांच कैंप लगाया गया। इसी दौरान समीप के एक दुकानदार द्वारा वहां पर कैंप लगाये जाने का विरोध किया गया। जबकि जांच कैंप सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे लगाया गया था। मामला इतना बढ़ गया कि उक्त दुकान संचालक ने लोहे की रॉड से मारकर पदाधिकारी को घायल कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल पदाधिकारी का हालचाल जाना। घायल पदाधिकारी को सिटी स्कैन के लिए बीरू शांति •ावन हॉस्पिटल •ोजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button