नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

आरपीएन सिंह बीजेपी के साथ मिलकर झारखंड में सरकार गिराना चाह रहे थे:कांग्रेस

रांची:कांग्रेस के झारखंड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के कांग्रेस से त्यागपत्र देने पर झारखंड में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है. आरपीएन सिंह झारखंड में कांग्रेस के प्रभारी भी थे. राजेश ठाकुर ने कहा कि ये दुखद है, लेकिन कई प्रभारी आते हैं, चले जाते हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता. राजेश ठाकुर ने कहा कि आरपीएन सिंह ने सोच समझकर ही ये फ़ैसला किया होगा. उन्होंने कहा- हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं. हम यही रहेंगे और यहीं मरेंगे. हमारा मानना है कि उनका फ़ैसला ग़लत है.

वहीं कांग्रेस के एक विधायक का बयान आया है,
उन्होंने कहा आरपीएन सिंह भाजपा के साथ मिलकर झारखंड में सरकार गिराने की कोशिश में लगे हुए थे,
उनके इस्तीफे से पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button