![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220125-WA0032.jpg)
रांची:कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने आरपीएन सिंह के भाजपा में शामिल होते ही बड़ा आरोप लगाया है,अंबा ने अपने ट्विटर पर लिखा है की पिछले एक साल से ज्यादा से बीजेपी के साथ सांठ-गांठ कर आरपीएन सिंह झारखंड की कांग्रेस-जेएमएम सरकार को अपदस्थ कराने की कोशिश कर रहे थे। पार्टी नेतृत्व को लगातार इस बारे में आगाह भी किया गया था। इनके बीजेपी जाने से झारखंड का हर सच्चा कांग्रेसी खुश है।