नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंड

पुलिस ने गांजा तस्कर के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने एक फरार गांजे तस्कर को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज है और वह कई दिनों से फरार चल रहा था। सुखदेव नगर थाना के अंतर्गत 21 मार्च 2021 को पहाड़ी टोला स्थित एक मकान में गांजा के विरुद्ध छापामारी की गई थी। जिसमें सुखदेव नगर थाना अंतर्गत 21 मार्च 2021 को दुखों देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जिसमें संलिप्त मुख्य अभियुक्त दुखों देवी का बेटा सूरज और पिता दीपक लोहरा इस कांड में गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने आज गुप्त सूचना के आधार पर खादगढ़ा सब्जी बाजार के पीछे स्थित आरोपी को उसी के मकान से गिरफ्तार कर लिया है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने बताया कि गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि जो भी इस कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे उस पर कठोर कार्यवाई की जाएगी।

गांजा तस्करी रुक नहीं रही है

सुखदेव नगर थाना प्रभारी ममता ने बताया कि गांजा तस्कर पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने कहा कि इस प्रकार के धंधे का मुख्य सरगना कौन है। इसका पता लगाने की प्रयास की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ये लोग घूम घूम कर गांजा बेचा करते थे। बता दें कि राजधानी रांची में गांजा तस्कर धड़ल्ले से अपने काम को अंजाम दे रहे रहे हैं। प्रशासन गांजा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है, फिर भी गांजा तस्करी रुक नहीं रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button