नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

सर्वधर्म सदभावना समिति ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

समाज के विकास के लिए शिक्षा जरुरी है: एसएसपी रांची

रांची:सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम की अध्यक्षता एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ.अजीत सहाय व श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव की सरपरस्ती में बिहार क्लब रांची में सदभावना सम्मान समारोह सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में किशोर कौशल- वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में सुभांशू जैन- नगर पुलिस अधीक्षक रांची,हारिश बिन जमां – पुलिस अधीक्षक यातायात, नौशाद आलम- ग्रामीण एस पी, राजेश्वर नाथ आलोक-एडीएम विधि व्यवस्था रांची के साथ- श्री महावीर मंडल रांची, महानगर दुर्गा पूजा समिति रांची, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची, चिश्तिया पंचायत, गुरुनानक स्कूल, एदारा- ए- शरीया झारखण्ड, रांची पब्लिक स्कूल, सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी डोरण्डा, फुटपाथ दुकानदार समिति सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधि उक्त कार्यक्रम में भाग लिए। कार्यक्रम में सभी गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सर्वधर्म सदभावना समिति की ओर से जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों द्वारा यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा पूरी निष्ठा, लगन एवं ईमानदारी पूर्वक जनहित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप मोमेन्टो बुके के साथ साथ स्वर्गीय तिलक राज आजमानी फाउंडेशन द्वारा उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वालों में यातायात आरक्षी क्रमशः संजय कुमार माझी, मकबूल अली, विश्राम उरांव, धीरज कुमार राय, अमरजीत कुमार राय एवं यातायात आरक्षी बलबीर कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित तमाम वरीय पदाधिकारियों को विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के प्रमुख लोगों द्वारा शाल एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मेंवरीय पुलिस अधीक्षक रांची किशोर कौशल ने अपने सम्बोधन में सर्वधर्म सदभावना समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहाँ एक ओर सभी पदाधिकारियों का हौसला बुलंद होता है वहीं दूसरी ओर समाज के साथ साथ पूरे राज्य में एक अच्छा संदेश भी जाता है। उन्होंने आपसी सौहार्द पर बल देते हुए रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि रांची के अमन पसंद लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ हर पर्व- त्योहार को एक साथ मिलकर मनाते चले आ रहे हैं एवं इतिहास बनाने का काम किया है इसे बरकरार रखना होगा। नशामुक्त समाज का निर्माण जरूरी है इसके लिए आपस में सयुंक्त रूप से मिलकर अभियान चलाने एवं लोगों में घर- घर में शैक्षणिक जागरुकता लाने की बात कही एवं कहा कि विकसित समाज के लिए शिक्षा जरुरी है अतः आने वाली पीढ़ी को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित करना होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में शुभांशू जैन – सिटी एस पी रांची एवं हारिश बिन जमां एसपी यातायात ने इस क्षण को अदभुत बताते हुए रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के लोगों की सराहना की एवं कहा कि समय समय पर इस प्रकार के आयोजन से आपसी सौहार्द की कड़ी में मजबूती आती है अतः समय समय पर इस तरह का आयोजन समाज हित एवं देशहित के लिए जरूरी है।जनहित में हर संभव प्रशासनिक स्तर पर अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही।ग्रामीण एसपी नौशाद आलम एवं ए डी एम विधि व्यवस्था रांची राजेश्वर नाथ आलोक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की सराहना करते हुए प्रशासनिक स्तर पर जनहित में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष जयसिंह यादव एवं सेन्ट्रल मुहर्रम कमिटी रांची के महासचिव अकीलुर्रहमान ने अपने सम्बोधन में जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों की सराहना करते हुए आश्वस्त कराया कि रांची के लोगों ने आपसी सौहार्द पर इतिहास रचा है एवं आने वाले दिनों में भी इसे बरकरार रखा जाएगा। सर्वधर्म सदभावना समिति के अध्यक्ष मो. इसलाम ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में सर्वधर्म सदभावना समिति द्वारा पूर्व में जनहित में किए गए कार्यों पर चर्चा करते हुए समाज को नशामुक्त एवं विकसित समाज बनाने का आह्वान किया एवं जनहित में संयुक्त रुप से कार्य करने की बात कही । धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रदीप राय बाबू ने कार्यक्रम के इस पल को एतिहासिक बताते हुए जनहित में सभी संगठनों द्वारा अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही।कार्यक्रम में डा. अजीत सहाय, जयसिंह यादव, मो. इसलाम, अकीलुर्रहमान,कुनाल अजमानी,परमजीत सिंह टिंकू, मो. इश्तेयाक,मोईज अख्तर भोलू, प्रदीप राय बाबू ,सरफराज आलम, फिरोज अंसारी, परवेज आलम ,पप्पू गद्दी,सुहैल खान, शमीम कुरैशी, नौशाद आलम, रविन्द्र वर्मा,दीपक ओझा, नंद किशोर सिंह चंडेल, अशोक यादव, कमलेश यादव, शैलेन्द्र शर्मा, डा. असलम परवेज, मजहर सिद्दीकी, नन्ही भाई, मो. नेहाल,अशरफ अंसारी, मुमताज गद्दी, नसीमुल हक,मो. अब्दुल्लाह, पूनम सिंह, ममता कुमारी, सोनी कुमारी, किरण मेहता, कमला शर्मा, सोनी कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button