नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

धनबाद में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़,4 गिरफ्तार

धनबाद: धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दें कि धनबाद में सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ धनबाद पुलिस ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चार थानों की पुलिस ने सिटी एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में दो युवक एवं दो युवतियों को एक मकान से पकड़ा गया। इन सभी को सरायढेला थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।

ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक हाउसिंग कॉलोनी के रहनेवाले हैं। जबकि दोनों लड़कियां कोलकत्ता से धनबाद आयी थी। ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी। इन दोनों लड़कियों को एक महिला ने यहां बुलाया था। जो सेक्स रैकेट चलाने का काम करती थी। संचालिका फरार है। यह भी बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति भी था। इनकी पहचान कोई नही कर पा रहा है। सूत्रों की माने तो दोनों लड़कों से संचालिका ने 6-6 हज़ार रुपये लिए थे। ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी। वहीं पुलिस ने छापामारी स्थल से एक कार भी जब्त किया है।

दो युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया

मामले के संबंध में बताया जाता है कि सिटी एसपी आर कुमार को कुसुम विहार इलाके में काफी लंबे समय से देह कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर सीटीएससी रामकुमार ने धनबाद, बैंक मोड़, गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना पुलिस की एक टीम गठित कर शनिवार की देर रात छापामारी की। छापामारी कुसुम विहार स्थित नेपाल चाय दुकान के बगल के एक मकान में की गई। इस दौरान दो युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया। इन चारों को सरायढेला थाना ले आया गया है। वहीं इन चारों से सिटी एसपी समेत उपरोक्त चार थानों के इंस्पेक्टर पूछताछ कर रहे हैं। मकान किसका है और सेक्स रैकेट का धंधा कौन चलाता था। इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button