नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांची

झुलस रहा झारखंड : गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, डाल्टेनगंज में 47.5 °C पहुंचा पारा, रांची में 40.2 °C

रांची:रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार झारखंड राज्य में आज 28 मई से उच्चतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 8 डिग्री तक वृद्धि दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ने झारखंड में मई महीने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई को डाल्टेनगंज का तापमान 47.5 °C दर्ज किया गया. जो मई महीने में डाल्टेनगंज के लिए इस दशक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है. इससे पहले मई में सर्वकालिक अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड 47.8° है जो 6 मई 1978 को दर्ज किया गया था. डाल्टेनगंज के अलावा गढ़वा में 47.2, चाईबासा में 43.3 राजधानी रांची में 40.2 °C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर आंधी के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 6.5 एमएम पाकुड़ में दर्ज की गयी. वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 41.5 °C डाल्टेनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 °C गिरिडीह में दर्ज किया गया.

बुधवार को गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य के गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं पर भीषण लू चलने की संभावना है. वहीं 30 मई को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर लू चलने की स्थिति रहेगी. 31 मई को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है. विभाग के अनुसार राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-5 °C की वृद्धि हो सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button