नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineअपराधझारखंडपलामू

भाई के श्राद्ध में शामिल होकर वापस लौट रही महिला समेत 4 ऑटो सवार को स्कार्पियो ने रौंदा,महिला की मौत, अन्य गंभीर

पलामू: स्कॉर्पियो और आटो की टक्कर में स्टेशन से पहले ही आई गई मौत

पलामू:स्कॉर्पियो और आटो के बीच जोरदार टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आटो में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना शहर थानाक्षेत्र के पांकी रोड में जनकपुरी के पास गुरुवार रात की है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय पचिया देवी के रूप में हुई है। वे कुन्दरी के रहने वाले अपने भाई की मौत के बाद अपने बेटे के साथ गांव आईं थीं। श्राद्ध पूरा होने के बाद वे वापस अपने पति कृष्णा महतो के पास पंजाब जा रहीं थी। मूल रूप से लेस्लीगंज थानाक्षेत्र के महरजा के रहने वाले कृष्णा पंजाब में आटा-चक्की का व्यापार करते हैं। मृतका के बेटे ने बताया कि उनका डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन से जम्मू-तवी ट्रेन में टिकट था। मृतका के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि उनकी मां की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि मौसेरा •ााई रोहित कुमार(24)के सिर में गं•ाीर चोट आई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। वंही कुन्दरी के रहने वाले सुनील कुमार मेहता और मंदीप कुमार मेहता का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button