नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंड

पत्नी की लाश फंदे में लटकता देख,पति ने भी किया आत्महत्या

लोहरदगा: लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्राम पंचायत पाखर नवा टोली गांव में नवविवाहित दंपति द्वारा गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार वीरेंद्र नगेसिया के पुत्र संजय नगेसिया एवं संजय की पत्नी है। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर में पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुई जिसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर अपने घर मे रस्सी को फांसी का फंदा बनाकर झूल गई इसके बाद पति ने दीवार तोड़कर घुसा तो देखा अपनी पत्नी को फांसी का फंदा में झूलता हुआ।

दो प्रेमी जोड़ों द्वारा मौत को गले लगा लिए जाने से पाखर पठारी क्षेत्र में मातम छा गया है

इधर अपनी पत्नी का शव फांसी के फंदे में झूलता देखकर खुद भी फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। परिजनों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेम विवाह किया था। इधर दो प्रेमी जोड़ों द्वारा मौत को गले लगा लिए जाने से पाखर पठारी क्षेत्र में मातम छा गया है। इधर घटना के बाद देर शाम तक शव फंदे में ही झूलता रहा।

वहीं घटना के संदर्भ में पाखर पंचायत के भूतपूर्व मुखिया सह आजसू पार्टी के किस्को प्रखंड अध्यक्ष शनिचरवा किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि संजय नगेसिया का गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र की लड़की के साथ घर बरी यानी शादी हुई थी। उसके बाद से दोनों पाखर नवा टोली में काफी खुशी खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही किस्को थाना पुलिस द्वारा दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button