नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

आत्मनिर्भर भारत केवल शब्द मात्र नहीं आम आदमी के सर्वांगीण विकास को सार्थक करने की है हमारी कवायद:- ललित ओझा

रांची:भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के VOCAL_FOR_LOCAL

के सपनों को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में पूरे प्रदेश भर में आत्मनिर्भर भारत को लेकर चलाएगी मुहिम उसी के निमित आज प्रदेश महामंत्री ललित नारायण ओझा ने परंपरागत तरीके से बनाए गए, दीप को समाज के बीच बांट कर घरों को दीपावली महापर्व में प्रकाशित करने के लिए कुम्हार के घर जा कर उसे प्रोत्साहित किया। साथ ही श्री ओझा ने बतलाया की आज वर्तमान परिदृश्य में भारत आत्मनिर्भरता की ओर जिस प्रकार से बढ़ रहा है वह निश्चित रूप से भरत को विकसित देश बनाने में सफल साबित होगा उन्होंने आत्मनिर्भरता को राज्य भर में उलगुलान कर सभी प्रदेश वासियों से आव्हान किया है दिपावली में सभी कुम्हार जो परम्पराओं को आज भी जिवंत कर रखे हैं उन्हें भाजपा किसान मोर्चा हर संभव प्रयास कर के उनके इस व्यवसाय को उन्नत और समृद्ध बनाने का कार्य करेगी जिसमें प्रदेशवासियों को प्रेरित कर पार्टी का एक एक कार्यकर्ता स्वराज क्रांति लाने का काम करेगी और कुम्हार और गरीब, किसान के कड़ी को जोड़ कर हर घर रोजगार हर घर खुशहाल बनाने के लिए कटिबद्ध होगी।
आज कोरोना के बाद जो व्यवसायिक संकट देश भर में आया है उसे पाट पाने में आत्मनिर्भर भारत अभियान एक मील का पत्थर साबित होगा। इसी कड़ी में भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में पारंपरिक कुम्हार से दीया खरीद कर हरेक गरीब किसान के घर में बांटाने का काम करेगी और ये विश्वास के साथ दीया जलाकर गरीबी के अन्धकार को खत्म करने का प्रयास करेगी।साथ में प्रदेश प्रवक्ता अजय मुंडा जी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अजय दुबे जी, सह कार्यालय मंत्री विशाल साहू जी, पशुपालन संवर्द्धन संयोजक मोहम्मद सफदर अली जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत राज शाहदेव, सुनील कुमार सिंह जी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button