नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

रांची में सेक्स रैकेट:होटलों में चल रहा देह व्यापार,ऑनलाइन होती है बुकिंग,बांग्लादेश से लाई जा रहीं लड़कियां

सदर और बरियातू थाना क्षेत्र में स्थित होटल में चल रहा था देह व्यापार, तीन टीमों ने एक साथ की छापेमारी तो हुआ खुलासा

रांची:रांची पुलिस ने राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट का सबसे बड़ा खुलासा किया है। रांची के सदर थाना और बरियातू थाना क्षेत्र के होटलों में रांची पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक दर्जन लड़कियां और आधा दर्जन लड़कों को पकड़ा है। रांची एसएसपी की क्यूआरटी की तीन टीमों ने एक साथ इन होटलों में छापेमारी कर देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पकड़ी गई लड़कियों ने बताया है कि देह व्यापार के लिए बांग्ला देश और पश्चिम बंगाल से लड़कियों को रांची मोटी रकम पर लाया जाता था। रांची में जिन होटलों में यह देह व्यापार चल रहा था वहां अॉन लाइन कमरे बुक कराए जाते थे। पुलिस ने जब इन ठिकानों पर रेड किया तो कई लड़के लड़कियां आपत्ति जनक स्थिति में पकड़े गए। होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामग्रियां भी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ कर रही है कि उन लोगो को कहा से लाया गया है।

होटल के कर्मियों व दलालों पर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में

देह व्यापार के इस खुलासे के बाद पुलिस उन होटलों के कर्मियों और दलालों पर कार्रवाई करने की तैयारी में है जिनके संरक्षण में ये काम चल रहा था। पुलिस को पकड़ी गई लड़कियों ने बताया है कि उन्हें रांची लाने वाले दलाल है। उन्हें रांची में दिन के हिसाब से पेमेंट होता था। एक लड़की एक सप्ताह या दो सप्ताह के लिए आती है। फिर वापस अपने घर चली जाती है। दलाल हर हफ्ते बदल बदल कर लड़कियों को रांची में लाते है। उन्हें रांची में किराए पर फ्लैट लेकर ठहराया जाता है। वापसी के समय एक साथ उन्हें दलाल तय राशि देता है।

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी : एसएसपी

रांची एसएसपी चंदन सिन्हा ने कहा कि तीन टीमों ने एक साथ छापेमारी की है। कई लोग पकड़े गए है। उनसे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। होटल में कैसे अनैतिक कारोबार चल रहा था और कौन लोग इसमें शामिल है इसका पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button