नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

रांची जेल में बंद शूटर अमन के गुर्गों ने डेको मैनेजर पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे

धनबाद जिले का सुदामडीह रिवर साइड बम और गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। अपरोधियों ने डेको कंपनी के मैनेजर मधुसूदन सिंह के घर पर हमला किया। हमले में वह बाल-बाल गए। कंधे को छूती हुई एक गोली निकल गई।

धनबाद जिले का सुदामडीह रिवर साइड बम और गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गया। अपरोधियों ने डेको कंपनी के मैनेजर मधुसूदन सिंह के घर पर हमला किया। हमले में वह बाल-बाल गए। कंधे को छूती हुई एक गोली निकल गई।

धनबाद;चासनाला डेको प्रबंधक व सुदामडीह रिवर साइड निवासी मधुसूदन सिंह उर्फ मधु सिंह के घर पर मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने शनिवार सुबह बम और गोलियों से हमला किया। हमले में मधुसूदन बाल-बाल बच गए। एक गोली उनके कंधे को छूती हुई निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह थाना की पुलिस पहुंची। घटनास्थल से फटे बम की सुतली और गोली का एक खोखा पुलिस ने बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मामना है कि घटना के पीछे आउटसोर्सिंग कंपनी का विवाद हो सकता है।

सुदामडीह रिवर साइड कॉलोनी में दहशत

सुदामडीह रिवर साइड निवासी व डेको आउटसोर्सिंग के प्रबंधक मधुसूदन सिंह उर्फ मधु सिंह के घर पर शनिवार सुबह बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने गोली और बमों से हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोग दहशत में हैं। गनीमत रही गोली मधु सिंह के दाहिने कंधे के पीछे से हिस्से को छूती हुई निकल गई। घटना के बाद घर के परिजनों में भय का माहौल है। वहीं सूचना पाकर सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, सुदामडीह थाना प्रभारी आदित कुमार नायक, अनी रोशन कुमार दुबे, सअनि उदय प्रसाद यादव, भौंरा ओपी प्रभारी हिमांशु कुंवर आदि सदल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना की जानकारी ली व घटना की अनुसंधान में जुट गई है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक गोली का खोखा व बम के अवशेष (सुतरी) को जब्त कर लिया है। इधर घायल मधु सिंह को पुलिस सुरक्षा में चासनाला स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

मैं हूं अमन सिंह…

मधु सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे वह घर के बाहर बैठे हुए थे। जिसके बाद वह घर के कमरे में आकर लेट गए। दरवाजा बंद था। तभी दरवाजा पर जोर-जोर से खटखटाने की आवाज आई-जल्दी दरवाजा खोलो। जब दरवाजा का एक पल्ला खोल बाहर देखा तो एक युवक काले शर्ट में मुंह पर रुमाल बांधे बाहर खड़ा था। जब मधु सिंह ने युवक से पूछा क्या बात है? उसने कहा यह चिट्ठी लो, अमन सिंह ने दिया है। जब मधु सिंह ने पूछा कौन अमन सिंह? तुम पीछे हटो और अपना चेहरा दिखाओ। तुम कौन हो ? वह बोला पहचानते नहीं हो, मैं ही अमन सिंह हूं। इतना कहते ही युवक ने पिस्टल सामने निकालकर तानते हुए फायरिंग कर दी। जिसके बाद पीछे से आ रही पत्नी और मैंने दरवाजे को धकेल कर किसी पर बंद किया। गोली कंधे के पीछे छूते हुए दीवार पर लगी घड़ी पर लग गई। वहीं दूसरी गोली अपराधी ने दरवाजे पर मार दी। तभी अपराधियों ने दो बम दरवाजे पर एक के बाद एक कर विस्फोट किया। कमरा पूरा धुआं धुआं हो गया। हम लोगों ने भागकर घर के आंगन में जाकर लोहे को दरवाजे को बंद कर छिप गए और किसी प्रकार पुलिस को सूचना दी।

पहले भी हो चुका है हमला

दो-तीन वर्ष पूर्व भी सुदामडीह न्यू माइनस समीप निवासी मधु सिंह पर अपराधियों ने हमला किया था। तब मामूली चोट आई थी। ताजा घटना को आउटसोर्सिंग कंपनी में रंगदारी और वर्चस्व से जोड़कर देखा जा सकता है। अपराधी दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना चाह रहे होंगे।

बाइक सवार दो अपराधियों ने डेको प्रबंधक मधु सिंह पर के ऊपर व घर पर गोली और बम से हमला किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, एक गोली का खोखा व बम के अवशेष बरामद किए हैं। घटना की हर पहलुओं की जांच की जा रही है। अमन सिंह नामक अपराधी जेल में बंद है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button