नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडधनबाद

प्यार के साइड इफेक्ट: 8 साल तक लिव-इन मे रहने के बाद प्रेमिका को प्रेमी ने जहर खिलाया

धनबाद : पति ने विवाहिता को जब घर से बेघर किया, तो दोस्त बनकर पहुंचे युवक ने महिला को सहारा दिया। परंतु महिला को क्या पता था कि सहारा देने वाला युवक भी शोषण कर उसे बेसहारा बना देगा। ऐसा ही एक मामला महिला थाना धनबाद में दर्ज हुआ है। धनबाद शहर के धनसार थाना क्षेत्र के भुदा की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि लगातार 8 वर्षों तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद अब उसका पुरुष दोस्त उसे पहचानने से इंकार कर रहा है।

8 वर्षों तक जबरन दबाव बनाकर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसके साथ यौन संबंध बनाया

महिला ने थाना में शिकायत दर्ज करा कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शनिवार को महिला थाना पहुंची विवाहिता ने बताया कि लगातार 8 वर्षों तक जबरन दबाव बनाकर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसके साथ यौन संबंध बनाया। शादी की बात करने पर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसे जबरन जहर खिलाकर जान मारने का प्रयास किया है। वही उसे घर से धक्के मार कर निकाल दिया।

युवती को उसके पहले पति द्वारा घर से निकाल देने के पश्चात आरोपी राहुल कुमार उसे अपने साथ रखने लगा

इस बाबत पीड़िता का कहना है कि धनबाद पॉलिटेक्निक में कुछ वर्षों पहले पढ़ाई करने आए राहुल कुमार से उसकी जान पहचान हुई थी। जो वर्तमान में बिहार के सासाराम में गोपाल नारायण यूनिवर्सिटी में परीक्षा विभाग में कार्यरत हैं। युवती को उसके पहले पति द्वारा घर से निकाल देने के पश्चात आरोपी राहुल कुमार उसे अपने साथ रखने लगा।

विरोध करने पर उसके बच्चे को जान मारने की धमकी भी दिया। जिसके बाद आरोपी युवक के साथ वह वर्ष 2013 से लिव-इन में रहने लगी। वर्ष 2021 में शादी की बात कहने पर आरोपी युवक राहुल कुमार ने उसे जबरन जहर खिला दिया। जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था में सासाराम के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से स्वस्थ होकर लौटने के बाद वह महिला थाना में शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button