नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह

राहुल गांधी को फंसाने का षड्यंत्र:रोहित सिन्हा

रांची: मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता 12 जुलाई को हर राज्य की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं के पास मौन सत्याग्रह कर रहे हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में तमाम मंत्रीगण एवं कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सभी ने मानहानि मामले में गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ रांची मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समीप मौन सत्याग्रह किया।
झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा किए जा रहे ‘मौन सत्याग्रह’ पर प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा प्यार, अहिंसा और लोगों को एकजुट करने की बात की है लेकिन उन्हें निशाना बनाया गया। हम इसके खिलाफ लड़ेंगे।मोदी सरकार उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचकर उनकी सांसद की सदस्यता रद्द कर दी।

‘मौन सत्याग्रह’ पर शामिल युवा कांग्रेस महासचिव एवं रांची विधानसभा के प्रभारी श्री रोहित सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी संसद में जनहित के सवालों को लेकर सबसे अधिक मुखर रहे हैं। देश की बेटियों का शोषण करने के आरोपी बृजभूषण सिंह को सुरक्षा और देश के लिए संघर्ष करने वाले राहुल गांधी को सजा! ये कहां का न्याय है? जनता सब देख रही है , अडानी-मोदी के रिश्तों के बारे में जवाब देने में असमर्थ सरकार ने राहुल गांधी को फंसाने का षड्यंत्र रचा। जिसमें निचली से लेकर ऊपर तक की अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ निर्णय लिया। केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इसी तरह तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाया गया तो युवा कांग्रेस को उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा।

युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष माइकल मिंज ने कहा कि इस देश में डकैतों की कमी नहीं है लेकिन उसके खिलाफ न्यायालय जल्दी कार्रवाई नहीं करता है.जो भगोड़े हैं, इस देश के देश को लाखों करोड़ों रुपए का चूना लगा कर चले गए, उन पर कार्रवाई नहीं हो रही। अकेले राहुल गांधी ने जब भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया, अडानी और अंबानी के खिलाफ बोला तो तुरंत एक महीने में उन पर कार्रवाई हो जाती है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का विरोध किया है।मौके पर युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।रांची विधानसभा उपाध्यक्ष हुस्ना परवीन, हटिया विधानसभा महासचिव दिलीप, रविंदर ,प्रदीप, प्रकाश, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button