नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

सिम बॉक्स रैकेट कनेक्शन मामले ओड़िशा पुलिस ने कांटाटोली में की छापेमारी, आठ सिम बॉक्स बरामद

रांची:ओड़िशा पुलिस ने सिम बॉक्स रैकेट कनेक्शन मामले को लेकर रांची के कांटाटोली के मौलाना आजाद कॉलोनी के एक घर में छापेमारी की घर का ताला तोड़कर पुलिस ने आठ सिम बॉक्स बरामद किया है। इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। ओडिशा पुलिस के इस अभियान में रांची पुलिस की टीम भी शामिल थी। रेड को लेकर भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर संजीव पाड़ा ने बताया था कि सिम बॉक्स रैकेट के लिंक झारखंड में भी हैं। ओडिशा में दो का भंडाफोड़ हो चुका है, तीसरा रैकेट झारखंड में चल रहा था। ओडिशा में रैकेट का भंडाफोड़ 16 अगस्त को भुवनेश्वर में पश्चिम बंगाल निवासी राजू मंडल की गिरफ्तारी के बाद हुआ था। पुलिस ने भुवनेश्वर स्थित एक आवास से पांच सक्रिय सिम बॉक्स, दो रिजर्व सिम बॉक्स और 750 से अधिक सिम कार्ड के साथ-साथ राउटर और अन्य उपकरण जब्त किया था। पूछताछ के दौरान राजू मंडल

कटक और रांची सहित कई स्थानों से सिम बॉक्स संचालित करने की बात कही थी। उसी के इनपुट पर रांची के कांटाटोली में छापेमारी हुई है। राजू मंडल से पूछताछ के बाद
18 अगस्त को कटक में भी एक सिम बॉक्स रैकेट खुलासा हुआ था राजू मंडल रैकेट का मुख्य आरोपी है वो फिलहाल पाँच दिनों की रिमांड पर है। भुवनेश्वर पुलिस की पूछताछ में उसने
कबूल किया है कि कई स्थानों से सिम बॉक्स संचालित कर रहा था। पूछताछ में राजू मंडल ने बताया है कि उसका हँडलर एक बांग्लादेशी नागरिक है। उसका नाम असदुर जमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button