गिरिडीह:कहा जाता है कि प्यार ना तो उम्र देखता है और ना ही रिश्ता देखता है।एक बार यदि किसी से प्यार हो जाए तो लोग अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और अपने प्यार को पा कर ही रहते हैं। ऐसे ही एक मामला गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के सिकदारडीह में चार बच्चों की मां ने अपने चचेरे देवर के साथ बगल के देवी मंडप में गुरुवार देर रात शादी कर ली। कहा जा रहा है कि इन दोनों का प्रेम-प्रसंग एक साल से चल रहा था। विवाहिता का पति कुछ दिनों से बाहर रह हैं, इसकी सूचना महिला के ससुर ने स्थानीय जनप्रतिनिधि को दी। सूचना पर मुखिया आशुतोष कुशवाहा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद सिन्हा पहुंचे तथा दोनों को समझाया। लेकिन,दोनों नहीं माने और रात में फरार हो गए।