नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज, 12वें मंत्री पद पर झामुमो का दावा

बंधु तिर्की और प्रदीप यादव पर भी हो रहा विचार

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद सूबे का सियायी पारा चढ़ता जा रहा है। गठबंधन की सरकार में नेतृत्व कर रहे दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को दो टूक कहा है कि हेमंत मंत्रिमंडल में जब भी 12वां मंत्री बनेगा वह झामुमो का होगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि गठबंधन फार्मूला के मुताबिक सात मंत्री पद झामुमो के, चार मंत्री कांग्रेस के और एक राजद के तय हैं।

हेमंत कैबिनेट में इस समय ग्यारह मंत्री हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास मुख्यमंत्री के अलावा पांच मंत्री हैं। जबकि कांग्रेस के चार मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल हैं। तीसरा दल राजद से एक मंत्री हैं। इस प्रकार हेमंत मंत्रिमंडल में कुल 11 मंत्री हैं और 12वें मंत्री का पद रिक्त है। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व की ओर से पांचवे मंत्री के लिए सार्वजनिक रूप से दावेदारी की जाती रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button