![उपमुखिया का अधजला शव खेत से बरामद](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/05/3-22.jpg)
रांची: रांची के तमाड़ थाना पुलिस ने शनिवार को उपमुखिया का अधजला शव बरामद किया था| उक्त मामला तमाड़ थाना क्षेत्र का है| पुलिस ने उलीलोहार पंचायत के बारीडीह गांव स्थित एक खेत से उपमुखिया अनिल साव का शव बरामद किया|
परिजनों ने थाना को सूचित किया और शनिवार को खेत मे अर्द्धजला शव बरामद किया गया था
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि परिजनों के अनुसार शुक्रवार की शाम खाना खाकर घर से निकले थे फिर वापस नहीं लौटे| परिजनों ने थाना को सूचित किया और शनिवार को खेत मे अर्द्धजला शव बरामद किया गया था| स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है