रांची:आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, सुदेश महतो और अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने अमित शाह के घर पर गठबंधन और सीट बंटवारे पर बातचीत की। बैठक में तय हुआ कि दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। सुदेश महतो ने अमित शाह से मुलाकात के बाद इसकी घोषणा की। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चंपाई सोरेन को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में सुदेश महतो ने कहा कि अगर चंपाई सोरेन एनडीए में आते हैं, तो गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
Related Articles
Check Also
Close