नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को यूपी से रांची लाया गया,16 सितंबर को रांची के कोर्ट में होगी पेशी

रांची। यौन शोषण के आरोप में उत्तर प्रदेश के इटावा से गिरफ्तार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को आज झारखंड पुलिस दिन के 2 .15 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लेकर पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच तिवारी को अरगोड़ा थाना प्र•ाारी यहां से सदर अस्पताल लेकर गये। डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में झारखंड पुलिस में सुनील तिवारी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया था। सुनील तिवारी को रेप, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज है। 16 अगस्त 2021 को आदिवासी युवती की ओर से सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद से झारखंड पुलिस सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी, तिवारी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था.

इन्हें 16 सितंबर को रांची के कोर्ट में पेश किया जाएगा। रांची पुलिस के ट्रांजिट रिमांड की अपील पर इटावा सीजेएम कोर्ट ने यह आदेश पारित किया था। साथ ही कोर्ट ने यह •ाी निर्देश दिया है कि सुनील तिवारी को उसकी स्वास्थ्य जांच व इलाज के लिए उपयुक्त चिकित्सा संस्थान में •ार्ती किया जाए। सीजेएम के आदेश के बाद झारखंड पुलिस सुनील तिवारी को लेकर इटावा से रांची के लिए रवाना हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button