![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/10/IMG-20211018-WA0013.jpg)
न्यूजरूम:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव तारिक अनवर आज एक दिवसीय दौरे पर मनिका में पार्टी की ओर से मिलन समारोह शामिल होने रांची पहुंचे।राँची एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उराँव व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के साथ मनिका प्रस्थान कर गये।मनिका जाने के दौरान कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारीक अनवर का स्वागत किया।मांडर विधानसभा के बीजूपाड़ा चौंक पर कांग्रेस महासचिव ने स्वतंत्रता सेनानी और मांडर विधानसभा के पहले विधायक स्व.सोमा टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तारीक अनवर,डा.रामेश्वर उराँव एवं धीरज प्रसाद साहू का अभिनन्दन किया।स्वागत के दौरान तारीक अनवर ने कहा कि झारखण्ड के लोग काफी सीधे,सरल और सच्चे होते हैं, आत्थिय आवभगत में इनका कोई जोड़ नहीं है।उन्होंने कहा कि आपलोगों के स्वागत के लिए दिल से धन्यवाद देता हूँ।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने बताया कि देर शाम मनिका से वापस लौटकर सेवा विमान से दिल्ली चले जाऐंगे।