नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

मुख्यमंत्री बताएं सरकार उग्रवादियों ,अपराधियों से डरी हुई है या धिरी हुई है:बाबूलाल मरांडी

राज्य में नक्सली चला रहे हैं समानांतर सरकार

भाजपा ने लगाया आरोप कहा, प्रधानमंत्री की सुरक्षा चूक नही,एक सुनियोजित षड्यंत्र है

इसमे पंजाब सरकार ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी है शामिल

रांची:भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक दल और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर जोरदार हमला किया। प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मरांडी ने कहा कि हेमन्त सरकार या तो उग्रवादियों को संरक्षण दे रही है या उग्रवादियों से डरी हुई है। राज्य में भयावह स्थिति है, पुलिस भी डरी हुई है।

राज्य में कानून का नही बल्कि गुंडे माफिया, उग्रवादियों की सरकार चल रही है। हेमन्त सरकार ऐसे तत्वों से घिरी हुई है। पुलिस को वसूली के लिए लगा दिया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सोरेन, सरकार चलाने की स्थिति में नहीं है तो सत्ता छोड़ दें।

श्री मराण्डी ने कहा कि सोनुआ गोइलकेरा में घटना स्थल, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के पैतृक आवास से डेढ़ व मुख्य सड़क से 2 किलोमीटर पर स्थित है। पुलिस पूर्व से खुफिया जानकारी के बावजूद अलर्ट नहीं थी। घटना में 2 अंगरक्षकों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गयी। पूर्व विधायक को भाग कर जान बचाना पड़ा। लेकिन दुःखद यह है कि पुलिस अपने ही जवान का शव लेने 15 घंटे बाद पहुंची। यह स्पष्ट करता है कि प्रदेश में उग्रवादियों की समांतर सरकार चल रही है। पुलिस डरी शहमी हुई है। पुलिस कायर है या उस इलाके की स्थिति सरकार के हांथ से बाहर है।

उन्होंने कहा कि सोनुवा जाने के क्रम में पुलिस द्वारा घंटो चक्रधरपुर में सुरक्षा का हवाला देकर दिन के एक बजे रोक दिया गया। दिन के उजाले में भी पुलिस सुरक्षा नहीं दे पा रही है। दिन के उजाले में उग्रवादी दिनदहाड़े सड़कों पर घूम रहे हैं। लगातार लोगों की हत्या हो रही है।
श्री मरांडी सिमडेगा में संजू प्रधान को जिंदा जला दिए जाने पर भी हेमन्त सरकार पर हमलावर हुए।

वहीं श्री मरांडी ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुए चूक पर कहा कि “जाको राखे साइयां मार सके ना कोई” दोहा चरितार्थ हुआ। उन्होंने कहा कि दुनिया के लोकप्रिय व देश के प्रधानमंत्री के ऊपर हुए सुरक्षा चूक पंजाब सरकार को माफ करने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना में पंजाब सरकार ही नहीं कांग्रेस भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वार जो स्थिति उत्पन्न किया जा रहा है वह लोकतंत्र की हत्या है। देश को विपरीत मानसिकता की ओर धकेला जा रहा है। राजनीतिक लड़ाई जनता के सहयोग से जनता के बीच लड़ी जानी चाहिये।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करे, किसी प्रकार से रियायत करती है तो मतलब पंजाब सरकार इस घटना में शामिल है।
यदि दोषियों पर कार्रवाई पंजाब सरकार नही करती तो फिर कार्रवाई झेलने केलिय तैयार रहना चाहिये।प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू और प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित थें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button