नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
अपराधझारखंडरांची

रांची में चोरों का आतंक:ओरमांझी में एक रात में पांच घरों में हुई चोरी, लोगों में आक्रोश

रांची:ओरमांझी क्षेत्र में एक साथ पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुईं। एनएच-33 सड़क किनारे रहने वाले पांच घरों में चोरी की घटनाएं हुई है। ओरमांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने पांच घरों में धावा बोल कर घर में खड़े ऑटो की बैटरी, टूल्स, जैक के साथ साथ कई और जरूरी सामग्री चोरी कर ले गए। चोर जूते-चप्पल तक अपने साथ गए हैं। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित लोगों सहित स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। घटना के बाद लोगों की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कहा गया कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती है तो वह थाने का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button