नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

डॉ फतेहुल्लाह रोड़ के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप,नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

डॉ फतेहुल्लाह रोड़ स्थानीय लोगो का फुटा गुस्सा, कहा मजबूर होकर सड़क पर उतरने का कार्य करेंगे

रांची: नगर निगम और पार्षद आवास मार्च 15 दिसंबर को किया जाएगा। 19 दिसंबर को नगर निगम पदाधिकारी का पुतला दहन। 20 दिसंबर को नगर निगम में धरना दिया जाएगा। उक्त बातें समाजसेवी सह सैयद फ़राज़ अब्बास और डॉ फतेहुल्लाह रोड़ के निवासियों संयुक्त रूप से कही। वहां के लोगो ने एक आवाज़ में कहा कि सरकार और नगर निगम इस ओर धियान नही दे रही है। आये दिन इस रोड़ में हादसा होते रहता हैं। अब तो कोई रिक्शा वाला इस रोड़ में नहीं आना चाहते। डॉ फतेहुल्लाह रोड़ वार्ड नो 15 में आता हैं। पार्षद कभी इस ओर कोई धियान नही देती हैं। पार्षद से बात करने पर कहती है कि लेबर को रखने का कोई व्यवस्था नही है इसलिए काम शुरु नही हो रहा। स्थानीय लोगों ने पार्षद मुर्दाबाद, नगर निगम मुर्दाबाद, झारखंड सरकार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। सभी लोगों ने कहा कि डॉ फतेहुल्लाह रोड़ की हालत चलने लायक नहीं है चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं। हमेशा दुर्घटना होते रहता है। यह मेन रोड से बिल्कुल सटा हुआ रोड है। इस रोड में जज, वकील एवं कई गणमान्य का निवास स्थान, बैंक, पोस्ट ऑफिस, कई व्यवसायिक केंद्र हैं। नगर निगम, सरकार, पार्षद इस ओर कोई धियान नही देते हैं। सैयद फ़राज़ अब्बास ने कहा कि 4 महीना पहले उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, स्थानीय वार्ड पार्षद ने इस रोड का निरकच्छन किया था। अब हमलोग मजबूर हो कर रोड़ पर उतरने का कार्य करेंगे। अगर 10 दिनों के अंदर रोड़ का निर्माण शुरू नही होता है तो हम सब स्थानीय लोग मजबूर होकर 15 दिसम्बर को नगर निगम और पार्षद आवास का घेराव किया जाएगा। 19 दिसंबर को नगर निगम का पुतला दहन किया जाएगा। 20 दिसंबर को नगर निगम में धरना दिया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी सरफ़राज़ अहमद सुड्डू, समर इमाम, सैयद फ़राज़ अब्बास, मुलायम, नसर इमाम, सज्जाद हैदर, मो उमर, सैयद ज़फ़र, एव अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button