नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंड

वरमाला से पहले प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन,दो हेलमेट लेकर घर के बाहर बाइक में खड़ा था प्रेमी

दुल्हन के कपड़े में ही घर से भागी प्रेमिका

गिरिडीह:झारखंड के गिरिडीह के गावां प्रखंड स्थित बादीडीह पंचायत के बाबा बगलासोत मंदिर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लड़की पक्ष की ओर से शादी के तमाम रीति-रिवाज पूरे किए जा रहे थे। इसी बीच बारात भी आयी। बारातियों का स्वागत भी हुआ। जब बात जयमाला की आयी तब दुल्हन की गायब थी। बाराती जयमाला स्टेज पर दुल्हन के आने का इंतजार करते रह गए और दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ से कुछ दूरी पर बाइक लगाकर एक लड़का खड़ा था। उसके हाथ में दो हेलमेट भी था। तभी अचानक दुल्हन लहंगा पहने बाहर निकली। वो अंदर से जीन्स पहनी हुई थी। बाहर निकलते ही वो लहंगा को खोलकर हटा दी उसके बाद हेलमेट पहन कर बाइक पर बैठी और चली गई। मिली जानकारी के अनुसार लड़की का रामगढ़ के एक युवक से प्रेम संबंध था। वह टावर लगाने के लाइन में काम करता था। लड़की के भगने की जानकारी मिलते ही लड़की पक्ष की ओर से थाना में इसकी सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button