नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

नरेंद्र मोदी के शासन में सामान्य व्यक्ति को मिली ताकत: राकेश सिन्हा

2014 में सत्ता परिवर्तन के बाद शुरूवात हुई सांस्कृतिक राष्ट्रवाद: राकेश सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन संम्पन

रांची:भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्धजन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युगान्तकारी परिवर्तन विषय पर बोलते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत तर्क, विचार और संवाद से चलने वाला देश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नए परिवर्तन किया। उन्होंने कहा कि 2014 में ब्रितानियों की सत्ता की समाप्ति के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की शुरुवात हुई। उन्होंने कहा कि 1954 में शुरू हुए पद्म पुरस्कार 60 वर्षों तक पैरविकारों को पुरस्कार मिलता रहा। जेपी कृपलानी ने भी राज्यसभा में प्राइवेट बिल लाया था कि पद्म पुरसकर देना बंद किया जाए, इसका दुरुपयोग हो रहा है। किंतु 2014 के बाद से वैसे लोगों को पुरस्कार मिल रहा है जो उसके असल हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पहले गण पर तंत्र हावी था अब गण की बात हो रही है। सामान्य व्यक्ति को अपनी बात कहने की ताकत मिली है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक ऐसा गौरव तैयार किया जिससे विश्वभर में रहने वाले भारतवाशी फिर से अपने जड़ से जुड़ रहे हैं। यही युगांतकारी परिवर्तन है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जिस हॉफमैन के खिलाफ लड़ाई लड़े उसी हॉफमैन का स्टेचू बनाकर झारखंड में सम्मान दिया जा रहा है। सांस्कृतिक हमले करने वालों को झारखंड की हेमन्त सरकार सम्मानित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर स्कूल कालेज चलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सांस्कृतिक हमले करने वालों को भारत छोड़ने का समय आ गया है।

2035 तक भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार होगा: दीपक प्रकाश

वहीं इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि देश एक नई दिशा की ओर बढ़ रही है। मोदी जी ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के आने के बाद सिर्फ सत्ता का परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था में परिवर्तन आया है। भारत सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। धारा 370, 35 A की समाप्ति, तीन तलाक कानून, भव्य राम मंदिर का निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग और बार्डर पर मजबूती, आत्मनिर्भर भारत के साथ साथ आर्थिक रूप से भी देश सबल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विश्व के कई देशों की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई किन्तु मोदी जी ने आंतरिक संसाधन को आधार बनाकर भारत को विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था बनाया। जिसकी प्रशंसा वर्ल्ड बैंक ने भी किया। उन्होंने कहा कि 2035 तक भारत दुनिया के तीन प्रमुख देशों में एक होगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार होगा। भारत की अर्थव्यवस्था चीन से भी बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि भारत की जीडीपी 8.5 फीसदी हो गया है, आने वाले कुछ माह में 10 फीसदी से ऊपर जीडीपी होगा। देश में बड़े स्तर पर जीएसटी का और इनकम टैक्स कलेक्ट हुआ है।

यह कार्यक्रम साईनाथ विश्वविद्यालय में सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, कुलपति एसपी अग्रवाल, रजिस्ट्रार विजय सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर आदि मौजूद थें। कार्यक्रम का संचालन राजश्री जयंती ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button