नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की डबल इंजन सरकार राज्य हित और देश हित में करेगी कार्य:बाबूलाल मरांडी

प्रदेश भाजपा ने आंध्र प्रदेश एवम उड़ीसा में नई सरकार के शपथ ग्रहण पर जताया हर्ष,दी बधाई

रांची:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तथा उड़ीसा में मोहन चरण मांझी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित प्रदेश की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

श्री मरांडी ने कहा कि एन डीए पूरे देश में और मजबूत हो रहा है। जनता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के स्वप्न को साकार होते देखना चाहती है।भारत के विकास में प्रदेशों का विकास समाहित है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार आंध्र प्रदेश और उड़ीसा की जनता के हित में कार्य करते हुए विकसित भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देगी।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में एन डी ए सरकार नया सवेरा लेकर आएगी। जिसमे ,समृद्धि और विकास के साथ खुशहाली होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button