नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडसेहत

फिट इंडिया अभियान के बैनर तले वाल्क्थाॅन का हुआ आयोजन

हजारीबाग: महानिरीक्षक ने एस टी सी से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा फिट इंडिया अभियान के तहत वाल्क्थाॅन का आयोजन किया गया।सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के दिशा-निदेर्शोें एंवम रवि गाॅंधी, महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में फिट इंडिया अभियान के तहत प्रातः

10 किलो मिटर वाल्क्थाॅन का आयोजन किया गया

10 किलो मिटर वाल्क्थाॅन का आयोजन किया गया। जिसमे डी के शर्मा, उप महानिरीक्षक/पदांकित महानिरीक्षक, एस टी सी ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में आई जी, टी सी0 एस0 एवम् आई जी, एस0 टी0 सी0 के सभी अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व कार्मिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

रवि गाॅंधी, महानिरीक्षक ने कहा कि इस वाल्क्थाॅन का उद्देश्य मेरू परिवार के कार्मिकों को शारीरिक व मानसिक तौर पर फिट रखना, कार्मिकों के परिवारों को फिटनेस के प्रति जागरूक एवम् प्रेरित करना है ताकि कोविड 19 महामारी के समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button