नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीतिसेहत

देश में सर्वाधिक वैक्सीन की बर्बादी झारखंड में,हेमंत सरकार में व्यवस्था हुई चौपट: दीपक प्रकाश

देश में सबसे ज्यादा 37.3 फीसदी वैक्सीन की बर्बादी झारखंड में हुआ

रांची:देश में सर्वाधिक वैक्सीन की बर्बादी में झारखंड में होने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि हेमंत सरकार बोल बच्चन की भूमिका में है। सरकार की कार्य व्यवस्था के कलपुर्जे दम तोड़ चुकी है। यही कारण है कि देश में सर्वाधिक वैक्सिन की बर्बादी झारखंड में हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए जीवन रक्षक वैक्सीन की बर्बादी में देश में अव्वल स्थान झारखंड की है। 37.3 फीसदी यानी 100 में से 37 वैक्सीन बर्बाद करने का काम हेमंत सरकार और उनकी सरकारी व्यवस्था ने किया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन की बर्बादी नहीं बल्कि झारखंड की आम जनता के जान से खिलवाड़ है।

प्रकाश ने कहा कि यह सरकार एक तरह वैक्सीन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है दूसरी ओर वैक्सीन की बर्बादी में भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही, यदि सरकार व्यवस्था पर ध्यान देती तो इसका लाभ झारखंड की आम जनता को मिलता। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता पूछ रही है कि वैक्सीन बर्बादी में दोषी कौन है? उन्होंने कहा कि वैक्सीन के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने के बजाए व्यवस्था दुरुस्त किया होता तो शायद यह आंकड़ा बर्बादी के इतने ऊपर ना होता। उन्होंने कहा कि जो सरकार दवा, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमडेशिविर, वेंटिलेटर और प्रॉपर वैक्सीनेशन के बजाए कफन बांटने की तैयारी कर रखी हो उससे इस राज्य का भला कभी नहीं हो सकता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button