![](https://jharkhandnewsroom.com/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211108-WA0019.jpg)
रांची:राज्य सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादियों की केन्द्रीय समिति के तीन सदस्यों ने किया सरेंडर ।डीआइजी रांची के कार्यालय में बैलून सरदार सहित तीनों एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया,आत्मसमर्पण करने वालों में सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के रायजमा का रहने वाला बैलून सरदार एवं गाजू उर्फ सूरज सरदार तथा रांची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के बोन्दोडीह बलबेड़ा निवासी रायमुनी कुमारी उर्फ गीता शामिल हैं। तीनों ही नक्सली माओवादियों के केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ के इनामी अनल दा उर्फ पतिराम मांझी दस्ते के एरिया कमांडर हैं।