रांची:रांची में हो रही मॉब लिचिंग की घटना का मुद्दा सोमवार को विधानसभा में उठा। बगोदर से लेफ्ट के विधायक विनोद कुमार सिंह ने विधानसभा के प्रश्न काल में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि राजधानी में एक सप्ताह में मॉब लिंचिग की दो घटना घट चुकी है।
इसके बाद भी सरकार सतर्क नहीं हुई है। अपर बाजार में सचिन वर्मा की मॉब लिचिंग की घटना के दौरान अगर सरकार गंभीर हो जाती तो दूसरी घटना नहीं घटती। सरकार बोली थी कि पहली घटना के बारे में जानकारी देगी। उस पर किस प्रकार का एक्शन लिया गया है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।