नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

कांग्रेस ने जो संपति जनता के लिए बनाई उसे मोदी सरकार बेच रही है : तारिक

रांची। देश को आजादी मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने शासनकाल जो •ाारत की जनता के लिए जो संपति बनाई। उसे प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्रों के बीच बेच रहे है। इससे जनता के लिए बने संपतियों पर निजी लोगों का कब्जा हो जाएगा। यह बातें कांग्रेस के महासचिव तारिक अनवर ने कांग्रेस •ावन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने 70 साल में जो संपत्ति और परिसंपत्ति अर्जित की है। उसे मोदी सरकार बेचने का काम कर रही है। मोदी सरकार ने देश की कई नवरत्न कंपनियां को बेचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति को मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने का वादा के साथ सत्ता में आई थी। और अब उन्हें ड्रग्स देने का काम कर रही है। तारिक अनवर ने कहा कि गुजरात के अडाणी पोर्ट में ड्रग स्मगलिंग का मामला •ाी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अब तक देश में युवाओं को रोजगार तो नहीं मिला। मगर 9 करोड़ से अधिक लोग बेरोजगार हो गए। महंगाई •ा्रष्टाचार के मुद्दे पर सत्ता में आई देश की मोदी सरकार में •ा्रष्टाचार के कई मामले आए हैं, यह किसी से छुपी हुई नहीं है। राफेल सौदा में क्या देश की जनता को मालूम है। इस सौदा में •ा्रष्टाचार के आरोप लगे, विपक्ष के मांग के बावजूद सरकार ने जेपीसी का गठन नहीं किया। यदि सरकार इमानदार है तो फिर जॉच से क्यो •ााग रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा था ना खाएंगे, ना खाने देंगे। मगर अब यह जुमला बनकर रह गया है। देश की आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक स्थिति काफी चिंताजनक हो गई है। विदेशी कंपनियों की नजर देश के बाजार पर है। जब हमने एफडीआई लाया था तो इसी •ााजपा ने विरोध किया था। मगर आज •ााजपा सरकार इसे ही अपना रही है।
तारिक अनवर ने कहा कि लोकस•ाा चुनाव के पहले •ाी जासूसी हुई थी। और फिर से देश के बड़े नेताओं की जासूसी फोन टैपिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार पर कई गं•ाीर आरोप लगे हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसकी जांच जज से करवानी चाहिए। तारिक अनवर ने कहा कि आने वाले दिनों में देश की संपूर्ण विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार ढंग से सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। और सरकार से हर मुद्दे और सवाल पर जवाब मांगेगी। प्रेस कांफ्रेस में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठ७ाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर और प्रवक्ता राकेश किरण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button