नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

मोबाइल की ऐसी लत की निकाह के 14 दिन बाद ही नई दुल्हन ने शौहर को दिया तलाक

पत्नी को मोबाइल चलाने से पति हमेशा रोका करता था।

रांची: सोशल मीडिया यानी अपने मोबाइल फोन पर आज कल लोग इतने व्यस्त रहते है कि उन्हें यह तक पता नहीं होता कि आस पड़ोस का माहौल क्या है और क्या चल रहा है।जिधर देखो लोग अपने फोन में ही व्यस्त दिखते है चाहे घर में हो या बाहर ऐस ही कुछ मामला प्रकाश में आया है जिसे सुनकर आप चौंक जाएं। दरअसल, यह मामला बिहार का है जहां एक नई नवेली दुल्हन ने सिर्फ मोबाइल फोन के लिए अपने पति को छोड़ दिया। बताया जाता है कि उसकी शदी के अबतक 15 दिन भी पूरे नहीं हुए थे।
जानकारी के अनुसार, पत्नी को मोबाइल चलाने से पति हमेशा रोका करता था रोका। पति की यह बात पत्नी को नागवर गुजरी तो उसने अपने मायके वालों को इसकी जानकारी दे दी। वहीं बहन की आंखों में आंसू देखकर भाई ने अपने जीजा पर बंदूक तान दी।

जिससे मामला थाने तक जान पहुंचा। मामले में पुलिस ने दुल्हन दुल्हन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और वह बंदूक भी जब्त कर लिया जिसे उसने अपने जीजा पर तान दी थी। वहीं अपना ससुराल छोड़ दुल्हन अपने मायके चली गई है। ससुराल वालों की बंदिश नहीं आई पसंद: दरअसल, यह मामला हाजीपुर के लालगंज थाना क्षेत्र का है जहां महज 14 दिन पहले ही इलियास नाम के युवक का निकाह बड़े ही धूमधाम हाजीपुर की हो रहनेवाली सबा खातून से हुआ था। इधर ससुराल आने के बाद दुल्हन के हाथों में हर समय मोबाइल फोन रहता था। जिसे लेकर शौहर उसे रोक-टोक किया करता था। सबा की इस आदत को परिवार वाले हमेशा छोड़ने की बात भी कहा करते थे। ससुराल वालों के अनुसार, सबा सुबह से लेकर शाम तक हर वक्त सोशल मीडिया और अन्य सोशलमीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहती थी। जिससे वह घर पर ध्यान नहीं देती थी। इसपर शौहर इलियास ने सबा को मोबाइल को लेकर रोकना-टोकना शुरू कर दिया। जिसके कारण सबा को ससुराल वालों की यह बंदिश रास नहीं आई।
भाई
सवा की आंखों आंसू देख ने जीता पर तान दी बंदूक उसने इन सब बातों को लेकर अपने घर पर अपनी मां को फोन कर और रो-रोकर सारी बात बता दी कि पति, सास और ससुराल के लोग उन्हें मोबाइल चलाने को लेकर रोका-टोका करते है। बेटी को रोते सुनकर मां, भाई और परिवार के बाकी सदस्य सबा के ससुराल पहुंच गए। वहां पहुंचकर ससुराल वालों से परिवार वाले बहस करने लगे। इसपर शौहर और ससुराल वालों ने अपनी बात रखी लेकिन सबा के परिवार वाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। बात बनने के बजाय और भी बिगड़ने लगी। हद तो तब हो गई जब सबा की आंखों में आंसू देखकर भाई ने अपने जीजा पर बंदूक तान दी। भाई के इस करतूत को देखकर ससुराल वालों में चीख-पुकार मच गई। पति को छोड़ मायके वालों के साथ चली गई सबा बात इतनी आगे बढ़ी की थाने तक जा पहुंची। किसी ने इसकी जानकारी लालगंज थाने की पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने उठाकर ले आई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपने जीजा पर बंदूक तानने वाले साले को गिरफ्तार किया। और वह हथियार भी जब्त कर लिया। दोनों पक्षों ने अपनी बात पुलिस को सुनाई लेकिन नई नवेली दुल्हन ने पति को छोड़ना ने सही समझा, मोबाइल को नहीं। और वह अपने मायके वालों के साथ वापस मायके चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button