नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडराजनीति

किसान आक्रोश रैली के मंच पर बार डांस करवाने वाले सभी नेता को पार्टी ने निलंबित किया

रांची:झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

18 फरवरी को कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित किसान आक्रोश रैली में अश्लील बार डांस वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।

इस घटना के बाद पार्टी की बहुत फजीहत हुई थी,
इसलिए पार्टी ने ये निर्णय लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button