नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

हड़ताल स्थगित किया है समाप्त नहीं : मुस्ताक आलम

झारखण्ड कर्मचारी मजदूर मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष सह झारखण्ड मुक्ति मोर्चा राँची जिलाध्यक्ष मुशताक आलम के नेतृत्व में कांके राँची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर 13 जुलाई से चल रहे अनिश्चित कालीन धरना आज स्थगित कर दिया है।

ज्ञात हो कि समय – समय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन से गुहार लगाता रहा पर कोई सुनवाई नहीं होने पर लाचार होकर हड़ताल करना पड़ा।
आज मांग पत्र की सभी बिंदुओं पर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिखित रूप से कुछ मांगो पर त्वरित कार्रवाई एवं कुछ बिंदुओं पर बाद में कार्रवाई करने की बात मान ली गई।
मुस्ताक आलम ने दैनिक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए धरना कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि यदि 1 महीने के अंदर बाकी बिंदुओं पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो हम आदोलन के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने धमकी भरी लहजे में कहा कि हम आंदोलन को खत्म नहीं कर रहे हैं, बल्कि स्थगित कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य समनूर मंसूरी एवं बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के सैकड़ों दैनिक कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button