नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांची

झारखंड को मुक्ति मोर्चा सहित ठगबन्धन के भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है : धरमलाल कौशिक

झारखंड की जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की बनी कार्ययोजना

रांची:छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड में चुनावी कमान संभाल ली है। इसी क्रम में मंगलवार को जमशेदपुर लोकसभा चुनाव कार्यालय में परिचयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा बिल्हा से वरिष्ठ भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक की उपस्थिति में चुनाव प्रचार की कार्ययोजना तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से जमशेदपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजयी बनाने के लिए अथक परिश्रम व जनसंपर्क का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा और लोकसभा चुनाव झारखंड को मुक्ति मोर्चा के भ्रष्टाचार, परिवारवाद से मुक्ति दिलाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि एक राज्य का सीएम भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, सह संयोजक लक्षण टूड्डू, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव,जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button