नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंड

दुमका शहर में हाथी के आने से दहशत,रात भर शहर में घूमता रहा जंगली हाथी

भगाने के प्रयास में एक युवक को पटका; गंभीर रूप से जख्मी

दुमका: जंगली हाथियों का उत्पात अब तक गांव में ही देखा जा रहा था पर शुक्रवार की रात दुमका शहर में एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। अपने झुंड से बिछड़ हाथी शहर में घुस गया और तकरीबन पूरी रात सड़क पर इधर-उधर भटकता रहा। इस बीच हाथी को भगाने के चक्कर में एक युवक उसकी चपेट में आ गया। हाथी ने सूढ़ से उठाकर उसे जमीन पर पटक दिया, इससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

युवक की पहचान रसिकपुर निवासी विशाल सिंह के रूप मे की गई है। हाथी के हमले में उसकी एक आंख बाहर निकल गई। विशाल को स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, देर रात हाथी शहर के गिद्धनी पहाड़ी होते हुए न्यू बांध पाड़ा कॉलोनी पूर्व मंत्री प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के आवास के पास से होते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पास पहुंच गया। हाथी के कॉलोनी में घुसने की खबर सुनकर लोग भयभीत हो गए और रतजगा करने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आगे-आगे हाथी सड़क पर चल रहा था तो दूसरी ओर पीछे-पीछे काफी संख्या में लोग शोर मचा उसे भगाने की जुगत में थे। लोग हाथी को अपने घरों के पास पहुंचने पर ताली बजा और शोर मचाकर भगाते दिखे। हाथी बांध पाड़ा होते हुए श्रीराम पड़ा, डीसी चौक पहुंच गया। वहां गर्ल्स हॉस्टल की चारदीवारी को तोड़ते हुए हाथी LIC कॉलोनी की ओर चला गया। इसी दौरान वन विभाग और टाउन थाना पुलिस को इसकी जानकारी मिली और दोनों ने मिलकर हाथी को मसानजोर इलाके की ओर भगाया। बताते चलें कि यह दूसरा मौका है, जब जंगली हाथी शहर में घुसा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button