नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
Headlineझारखंडरांचीराजनीति

रिपब्लिकन पार्टी RPI के कार्यकारी अध्यक्ष को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया

रांची:रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आम्बेडकर) झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की एक अति महत्वपूर्ण बैठक पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलेश ठाकुर के अध्यक्षता में करमटोली पार्टी कार्यालय में हुई । बैठक का संचालन झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता प्रीतम सांड लोहरा ने किया । इस बैठक में पार्टी में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी जैनेन्द्र कुमार तथागत उपस्थित हुए । इस बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश प्रभारी जैनेन्द्र कुमार तथागत ने संगठन विरोधी कार्य और अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमर कुमार महतो को पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है । इस निर्णय पर पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दिलेश ठाकुर के अलावे अन्य नेताओं ने भी अपनी सहमति दी है ।

इस बैठक में झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इरशाद अली , झारखंड प्रदेश के युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय करमाली , रांची जिला के उपाध्यक्ष दीपक लोहरा , रांची जिला सचिव मोहित कुमार और कांके प्रखण्ड अध्यक्ष तेजू लोहरा व अन्य शामिल हुए ।यह जानकारी झारखंड प्रदेश के प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता प्रीतम सांड लोहरा ने दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button