नमस्कार! हमारे न्यूज वेबसाइट झारखंड न्यूजरूम में आपका स्वागत है, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91 6204144174. हमारे यूटूब चैनल को सब्सक्राइब करें, फेसबुक, ट्विटर को लाइक और फॉलो/शेयर जरूर करें।
झारखंडरांचीराजनीति

कोविड नियंत्रण में प्रधानमंत्री के प्रयासों को दुनिया ने सराहा:दीपक प्रकाश

कांग्रेस जनता को गुमराह करती रही,भाजपा कार्यकर्ता सेवा में जुटे रहे

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ,जिलाध्यक्षों ,नगर निकाय के अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सम्पन्न संगठनात्मक कार्यक्रमो की समीक्षा एवम आगामी कार्यक्रमो की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने 21 जून से पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किये मुफ्त कोविड टीकाकरण अभियान की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आभार प्रकट किया गया।

प्रकाश ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में कोविड से निबटने केलिये किये गए प्रयासों को दुनिया मे सराहा जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले चरण से ही कम संसाधनों में भी देश को महामारी से बचाया यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवम दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है। दूसरी लहर से देश को बचाने में केंद्र सरकार ने परिश्रम की पराकाष्ठा की है। कहा कि एक तरफ देश मे आवश्यक मेडिकल सुबिधा को बढ़ाना,आवश्यक दवाइयां,रेमेडीसीर ,ऑक्सीजन,सिलिंडर, वेंटीलेटर की आपूर्ति,कोरोना बेड को बढ़ाना जैसे कार्य को तेजी से धरातल पर उतरना,वही दूसरी ओर वैक्सीन अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ना।यह सब यदि संभव हुआ तो ओ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे करिश्माई नेतृत्व के कारण। उन्होंने कहा कि पीएम केअर फण्ड से देश मे एक लाख से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर खरीदे गए,डेढ़ लाख ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीद हुई,देश भर के अस्पताल में 50हजार वेंटीलेटर दिए गए।

कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में जल, थल एवम आकाश तीनो मार्ग से आपूर्ति की गई।लिक्विड ऑक्सीजन का उत्पादन 10गुना बढ़ाया गया,रेलवे ने 443 ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई,वही वायुसेना ने 1800 उड़ाने भरीं। आवश्यक दवाओं के उत्पादन में 10 से 20 गुना तक की बृद्धि की गई।

प्रकाश ने कहा कि भारत के टीकाकरण अभियान की डब्लूएचओ ने सराहना की। आज भारत विश्व के स्वदेशी टीका के निर्माण विकसित देशों के साथ खड़ा है।9महीने में भारत ने स्वदेशी टीका का निर्माण कर दुनिया को अचंभित कर दिया। और यह हुआ भारत के वैज्ञानिकों के प्रयासों के साथ प्रधानमंत्री के दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण।

पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार जब कफन बांटने की तैयारी कर रही थी ऐसे समय मे भाजपा के कार्यकर्ता गरीबों,जरूरत मंदों की सेवा में जुटकर,भोजन,मास्क,राशन,सैनिटाइजर,दवाइयां बांट रहे थे। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के बीच तीन हजार यूनिट से ज्यादा रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया।

कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल जनता को दिग्भ्रमित किया है। टीका के संबंध में कांग्रेस नेताओं के बयान को कभी माफ नही किया जा सकता। कहा कि कांग्रेस ने कार्यक्रमो को भटकाने और लटकाने का काम किया है। कांग्रेस और उनके समर्थन से चल रही सरकारों में वैक्सीन की सर्वाधिक बर्बादी हुई है। कहा कि मोदी जी ने जान और जहांन दोनो की चिंता करते हुए फिर से गरीबों केलिये नवंबर तक प्रति व्यक्ति 5किलो मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। कोरोना से हुए अनाथ बच्चों केलिये फिक्स्ड राशि,उनकी शिक्षा स्वास्थ्य की चिंता की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इन प्रयासों को जन जन तक पहुचाने की आवश्यकता है।

बैठक को संबोधित करते हुए नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोरोना संक्रमण जब सर्वोच्च स्तर पर था उसवक्त सर्वाधिक मौतें झारखंड में हुई । और यह सब हुआ राज्य सरकार के कुप्रबंधन के कारण।
कहा कि केंद्र सरकार द्वारा दी गई सुबिधा का भी सदुपयोग नही हुआ। एक साल तक वेंटिलेटर को कूड़ेदान में रख दिया। जरूरत पर केंद्र को दोष मढ़ने लगे।
कहा की मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में ऑक्सीजन की व्यवस्था नही कर रहे थे बल्कि केंद्र सरकार की पहल पर दूसरे राज्यों को भेजे जा रहे ऑक्सीजन ट्रैन को झंडी दिखाकर फ़ोटो खिंचवा रहे थे।
कहा कि मुफ्त वैक्सीन की घोषणा कर मुकर गए,किसानों ,युवाओं,बेरोजगारों से किये वादे भूल गए।

श्री मरांडी ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि जब इस सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाता हैं तो उसे मुकदमा दर्ज कर दबाने की कोशिश की जा रही। पुलिस से दबाव बनाया जा रहा।
कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ी भूमिका निभानी है।हमे केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुचानी है,अनाज की लूट को रोकना है वही राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों कार्यक्रमो का प्रबल विरोध करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को केस मुकदमो,गोली डंडों से नही डराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि कोरोना के बाद राज्य सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।

पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न रचनात्मक एवम आंदोलनात्मक कार्यक्रमो की समीक्षा के बाद बोलते हुए* प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन के माध्यम से गरीबो की सेवा की ,रक्तदान किये वही किसानों की समस्याओ के समाधान केलिये हजारों की संख्या में खेतों में उतरकर सरकार को झुकने को मजबूर कर दिया।

उन्होंने कहा कि केलिये सत्ता सेवा का माध्यम है। अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारने का साधन है।
कहा कि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमो के माध्यम से कार्यकर्ता राष्ट की सेवा में सतत प्रयत्नशील रहते है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल की सेवा के साथ बड़ी संख्या में चल रहे वृक्षारोपण अभियान, प्लास्टिक मुक्त जलस्रोत अभियान से पार्टी ने समाज को पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश के सभी बूथ को टीकाकरण युक्त बूथ बनाने का आह्वान किया। कहा कि कोरोना से छुटकारा पाने का एक मात्र समाधान तेजी से टीकाकरण को पूरा कराना।
उन्होंने टीकाकरण जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने और धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रदीप वर्मा ने किया।
अतिथियों का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता एवम गुंजन यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button